
शहडोल.
भारतीय स्टेट बैंक में रविवार सुबह अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई, जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम और बैंक का स्टॉफ भी मौके पर पहुंचा, ऐसे में हर कोई आग बुझाने की कोशिश में जुट गया था, ताकि कहीं किसी प्रकार की बड़ी घटना नहीं हो जाए, इस कारण कुछ ही देर में आग पर काबु पा लिया गया, लेकिन इस दौरान बैंक के कांच फूटने के साथ ही अन्य नुकसान भी हो गया।

