संजय सिंह सहित 11 सांसदों पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कार्यवाही की

Share

विपक्ष के 12 सांसदों के खिलाफ होगी जांच

नई दिल्लीAAP MP Sanjay Singh, MP Sanjay Singh suspended from RajyaSabha, RajyaSabha, Sanjay  Singh suspended, AAP MP, | AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, सासंद  संजय सिंह पर चेयर पर पेपर फेंकने

20 फरवरी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद की एक समिति से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 12 सदस्यों द्वारा बार-बार आसन के समीप आकर, नारे लगाकर और सदन की कार्यवाही बाधित करके कथित रूप से विशेषाधिकार का हनन करने के मामले की जांच करने को कहा है।

राज्यसभा के बुलेटिन के अनुसार नौ सदस्य कांग्रेस के और तीन आम आदमी पार्टी (आप) के हैं। कांग्रेस सदस्यों में शक्तिसिंह गोहिल, नारणभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमतैया, फूलो देवी नेताम, जेबी एम हिशाम और रंजीत रंजन हैं। ‘आप’ सदस्यों में संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाटक हैं। राज्यसभा सचिवालय ने 18 फरवरी के बुलेटिन में कहा, ‘सभापति ने (सांसदों) द्वारा प्रदर्शित घोर नियम विरुद्ध  आचरण से उत्पन्न विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन के एक सवाल का उल्लेख किया है, इसमें राज्यसभा के नियमों और शिष्टाचार का उल्लंघन करते हुए बार-बार सदन में आरान के समीप आना, नारे लगाना और लगातार तथा जानबूझ कर परिषद की कार्यवाही में बाधा डालना, सभापति को बैठकों को बार-बार स्थगित करने के लिए बाध्य करना शामिल है।’

बीते दिनों देश में हिंडनवर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी उसके बाद से ही गौतम अडानी पर लगातार विपक्ष सरकार को घेरने
में लगा हुआ है। इस को लेकर संसद के दोनों सदनों में लगातार और जम कर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोपों का सिलसिला चलता रहा। कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्यों ने अडाणी समूह के खिलाफ ‘हिंडनवर्ग रिसर्च’ द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन के नोटिस दिए थे।  (SABHARजनसत्ता )


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles