
नई दिल्ली
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने दिनांक 23.02.2023 की समसंख्यक अधिसूचना के द्वारा, सर्वश्री (i) प्रशांत कुमार (ii) मंजीवे शुक्ला और (iii) अरुण कुमार सिंह देशवाल, अधिवक्ताओं को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।श्री वेंकटचारी लक्ष्मीनारायणन, अधिवक्ता को मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां उनके द्वारा कार्यालय का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होंगी।

