

नई दिल्ली
छतरपुर की बुंदेली लोक गायिका श्रीमती उर्मिला पांडे को लोक संगीत में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2019 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में अलंकरण समारोह में श्रीमती पांडे को ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।

