आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज (23 फरवरी) खेला जाना है. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पर इस मुकाबले में अच्छा करने की खास जिम्मेदारी रहेगी|
मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ चुकी है. ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर श्वास नली में संक्रमण के कारण बाहर हो गई है वस्त्राकर ने भारत के लिए सभी ग्रुप स्टेज के मैचों में भाग लिया था और 44.5 की गेंदबाजी औसत से दो विकेट लिए थे. आईसीसी इवेंट टेक्निकल कमेटी ने स्नेह राणा को टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है. पूजा के
अलावा हरमनप्रीत कौर भी बीमार हैं और उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा.

