54 फीट हनुमान जीऔर 55 करोड़ रूपए की भोजनालय का उद्घाटन किया गृह मंत्री ने

Share

सालंगपुर/गुजरात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी है।एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;”आप सभी को हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर भगवान हनुमान के चरणों में वंदन के साथ मैं हर किसी के कल्याण की कामना करता हूं।”

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने आज गुजरात के सालंगपुर धाम में हनुमान जी की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और 55 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय का उद्घाटन किया।अपने संबोधन में  शाह ने कहा कि सालंगपुर धाम का इतिहास 150 सालों से भी अधिक का है और इस धाम में रोज हजारों लोग दर्शन करने आते हैं, दर्शन और आशीर्वाद के साथ प्रसाद पाने की यहाँ की व्यवस्था बहुत ही उत्तम है।  उन्होंने कहा कि हम 1950 से ये कहते आरहे थे कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान, दो संविधान नहीं चलेंगे और ना ही दो झंडे होंगे। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद देशवासियों के मन में एक संतोष हो गया कि आज़ादी के बाद  कश्मीर अब हमारा है। श्री शाह ने कहा कि राम जन्मभूमि का विवाद बाबर के ज़माने से चला आ रहा था और विरोधी पार्टी इस मुद्दे को लटकाती रही, लेकिन एक दिन ऐसा आया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में एक भव्य राममंदिर का शिलान्यास कर दिया।  उन्होंने कहा कि केदारधाम हो, बद्रीधाम हो, सोमनाथ के मंदिर को फिर से सोने का बनाना हो, या पावागढ में फिर से शक्तिपीठ की स्थापना करनी हो, प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ता के साथ और देश में शांति बनाए रखते हुए कठोर निर्णय लिए जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं।हाइटेक श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय में  घंटे में 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लिए खाना बन सकेगा|


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles