मोदी के नेतृत्व में भारत, सांस्कृतिक पुनर्जागरण के युग में: राजनाथ

Share

सोमनाथ

rajnath singh: India will give befitting reply to anyone who tries to cast  evil eye on it: Rajnath Singh - The Economic Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के युग में प्रवेश किया है। यह बात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 17 अप्रैल, 2023 को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित सौराष्ट्र-तमिल संगमम में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को इस देश की सदियों पुरानी परंपराओं और संस्कृतियों से जोड़ने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि अपनी मजबूत जड़ों के साथ भारत की परंपराएं किसी भी चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य एवं क्षमता प्रदान करते हुए हमारी शक्ति और एकता को प्रदर्शित करती हैं।।सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच के सांस्कृतिक जुड़ाव के बारे में बोलते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये संबंध एक हजार साल से भी अधिक पुराने हैं। उन्होंने कहा, “सौराष्ट्र पर ग्यारहवीं शताब्दी के आसपास विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा कई बार हमला किया गया था। यह वह दौर था जब सौराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग दक्षिण भारत की ओर पलायन कर गए थे। उस दौरान तमिलनाडु के लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें एक नया जीवन शुरू करने में मदद की।” उन्होंने सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने जुड़ाव के कई उदाहरण दिए और इसे एकीकृत भारत के सुनहरे अध्यायों में से एक बताया।

कोविड-19 अपडेट : पिछले 24 घंटों में 9,111 नए मामले

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66  करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैंबीते चौबीस घंटों में 198 टीके लगाए गए भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 60,313 हैसक्रिय मामलों की दर 0.13 प्रतिशत हैस्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.68 प्रतिशत हैबीते चौबीस घंटों में 6,313 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,35,772 हैपिछले 24 घंटों में 9,111 नए मामले सामने आए दैनिक सक्रिय मामलों की दर 8.40 प्रतिशत है साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.94 प्रतिशत हैअब तक 92.41 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,08,436 जांच की गई|

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles