
शहडोल
जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को ग्राम भमरहा पोस्ट बिजोरी तहसील थाना मानपुर जिला उमरिया कि अभय राज सिंह पिता स्वर्गीय कुंवर बहादुर सिंह ने आवेदन देते हुए बताया कि वह कर्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमलाई जिला शहडोल में कक्षा सातवीं में पढ़ रहा है। उसने बताया कि उसके माता एवं पिता की मृत्यु हो गई है तथा वह अपने मामा प्रीतेश कुमार सिंह पिता पूरन सिंह लखन दफाई ईटा भट्ठा ओपीएम अमलाई जिला शहडोल के घर पर रह कर पढ़ रहा है। उसने बताया कि उसके मामा की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उसे पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने कलेक्टर से शिक्षा हेतु सहायता की मांग की। जिस पर संवेदनशील कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर प्रकरण की जांच करते हुए त्वरित मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ अपने समक्ष दिलवाया। अब मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत अभय राज सिंह को शिक्षा में कोई परेशानी ना हो उन्हें शासन द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।

कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई में ग्राम सगरा जिला शहडोल निवासी श्री बाबूलाल सिंह ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत सगरा ग्राम की आराजी खसरा नंबर 841 रकवा नंबर 0.405 पर मेरे आजा बाबा दादा घर बनाकर अपना जीवन यापन करते मृत्यु हो गया। करीब 80- 85 वर्ष हो गया इसके पश्चात् अब मैं उसी भूमि पर रह रहा हूँ। यह है की मेरे पास भू अधिकार पत्र नहीं है। मैं गरीब मजदूर हूँ जो मेहनत मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ। उनका कहना था कि मुझे ग्राम सगरा की आराजी खसरा नं. 481 का भू अधिकार पत्र दिलाया जाए। जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर की ओर आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

