उप-राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ : मन की बात पर राष्ट्रीय सम्मेलन

Share

नई दिल्ली   उप-राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर कीउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो  कार्यक्रम मन की बात को राष्ट्र के लिए सकारात्मकता का प्रकाश स्तंभ ...उपस्थिति में मन की बात @100 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो प्रसारण की निरंतर सफलता को चिन्हित करने के लिए किया गया, जो पूरे भारत में 100 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच गया है।

इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने 2014 को एक महत्वपूर्ण विकास बताया, जिसने भारत की नियति को प्रगति के पथ पर तथा अजेय उत्थान के मार्ग पर ले जाने के लिए आकार दिया। गठबंधन सरकार को विकास पर ब्रेक बताते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “30 वर्ष के अंतराल के बाद 2014 में भारत में एक दलीय बहुमत वाली सरकार के रूप में संसद में राजनीतिक स्थिरता मिली।” उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने मन की बात में लोगों के साथ व्यक्तिगत संचार में अपना प्रयोग प्रारंभ किया। प्रयोग का एक और परिणाम यह था कि अब तक का संघर्षरत संचार माध्यम, रेडियो को सबसे आगे ला दिया।उप-राष्ट्रपति ने मासिक प्रसारण को पूरी तरह से अ-राजनतिक होने की प्रशंसा की और 100 कड़ियों की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने मन की बात को हमारी सभ्यतागत लोकाचार का प्रतिबिंब बताया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles