
शहडोल : गुरूवार, मई 18, 2023,
फुटबॉल क्रांति के तहत अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं अमर शहीद कुमार रघुनाथ शाह, के स्मृति में चैलेंज कब डे एंड नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे शहडोल, प्रायोजक, बिचारपुर कोल माइंस अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, के तत्वाधान में खेले जा रहे। फुटबॉल मैच 17 मई 2023 को खेले गए मैच में 14 वर्ष आयु वर्ग बालको, क फुटबॉल मैच खेला गया जिसमें फ्यूचर 11 एफसी वर्सेस राम फुटबॉल अकैडमी शहडोल के बीच खेला गया जिसमें फ्यूचर 11 एफसी-3-1 से विजयी हुई ,दूसरा मैच यूनिक टाइगर एफसी वर्सेस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी बिचारपुर, के बीच खेला गया जिसमें डेवलपमेंट सोसाइटी बिचारपुर 1-0 से विजई हुई । सीनियर बालको के मैच के परिणाम इस प्रकार रहे पहला मैच बालक क्लब अमराडंडी वर्सेस मेंडियारास के बीच खेला गया जिसमें मेडियारास 4-2 से विजय हुई ।दूसरा मैच प्रगति स्पोर्ट्स क्लब बिचारपुर वर्सेस पटना के बीच खेला गया जिसमें विचारपुर 1-0 से विजयी रही।इस अवसर पर कुलदीप निगम, अभिषेक अवस्थी, रेफरी, थे रोमी पटेल, विनोद केवल, शंकर दिया, सीताराम शहीस, इंद्रजीत, राहुल मांझी, यासिर अहमद एवं अनिल सिंह सहित फुटबाल प्रेमी उपस्थित थे।

