
जबलपुर, 12 जून (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की सोमवार को जबलपुर में एक रैली से शुरुआत की और शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और नौकरियां उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।.उन्होंने व्यापमं, राशन वितरण में कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 220 महीनों के शासन में 225 ‘‘घोटाले’’ हुए हैं।.
अहमदाबाद, 12 जून (भाषा)चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर सौराष्ट्र-कच्छ तटीय इलाकों में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर गुजरात के दक्षिण तथा उत्तरी तटों पर मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है, साथ ही प्राधिकारी समुद्र तटीय जिलों में रहने वाले लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।.

