युवाओं को असफलताओं से घबराने की जरूरत नही -कमिश्‍नर/बेटियों ने गांव का गौरव बढ़ाया:सागर

Share

 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन/फाईनल  में भूरीटोला डिण्डौरी ने बेनीबारी को हराया

शहडोल /   युवाओं को असफलताओं से घबराने की जरूरत नही है, बल्कि निरंतर प्रयास कर सफलताओं को अंगीकार करने की जरूरत है। कमिश्‍नर श्री राजीव शर्मा ने कहा कि परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सभी सम्मान करते हैं। इससे असफल विद्यार्थियों को निराश नही होने की जरूरत है। कमिश्‍नर ने कहा कि वैज्ञानिक आइंस्टीन को स्कूल से निकाल दिया गया था। महान फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का उपहास उड़ाया गया था। किन्तु उन्होंने संघर्ष कर सफलताएं अर्जित की। आइंस्टीन महान वैज्ञानिक बने और अमिताभ बच्चन महा नायक बने। कमिश्‍नर ने कहा कि जो समस्याओं का सामना हिम्मत से करता है वो चैम्पियन बनता है। कमिश्‍नर श्री शर्मा आज अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनीबारी में आयोजित 14 दिवसीय गौरव क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कमिश्‍नर ने कहा कि अनूपपुर जिले के बेनीबारी जैसे ग्रामीण अंचल में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने का अवसर मिला। समारोह को संबोधित करते हुए एडीजी  डी.सी. सागर ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी हुई कि इस गांव की दो बेटियों ने उच्च अंक हासिल कर 12 वीं की परीक्षा में सफलता अर्जित किया है। बेटियों ने गांव का गौरव बढ़ाया है। मैं बेटियों की इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा असफलताओं से नही घबराएं, बल्कि निरंतर प्रयास करें उन्हें सफलता अवश्‍य मिलेगी।
इस अवसर पर कमिश्‍नर  राजीव शर्मा एवं एडीजी  डी.सी. सागर ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित किए। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आसिम खान को दिया गया। इस अवसर पर 14 दिवसीय गौरव क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रायोजक तथा गौरव स्कूल के संचालक कमलजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार  त्रिलोकीनाथ गर्ग, ग्राम पंचायत बेनीबारी के सरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भोपाल :  सतपुड़ा भवन में लगी आग की घटना की जाँच रिपोर्ट 3 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि यह संतोष की बात है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शासकीय कार्य प्रभावित न हो इस उद्देश्य से जो कार्यालय आग से प्रभावित हुए हैं, उन्हें अन्य भवनों में शिफ्ट कर तत्काल कार्य आरंभ किया जाए। शासकीय दस्तावेजों को डिजिटली रिट्रीव कर रिकॉर्ड संधारित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना पर उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्देश दिए। निवास कार्यालय भवन समत्व में हुई बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles