
शहडोल – सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शहडोल के लालपुर हवाई अड्डे से कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं उसमें शहडोल से नागपुर तक की ट्रेन की यात्रा भी लोगों की उत्सुकता का हिस्सा है इसके अलावा भी कई राजनीतिक रेवड़ी मिलने की उम्मीद है चुनाव का मौसम है कुछ भी बरसात हो सकती है। खबर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालपुर हवाई अड्डे में शहडोल प्रवास में आ रहे हैं इसकी तैयारी पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर हो रही है ।भारतीय जनता पार्टी इसे चुनावी उद्घोष के रूप में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के जबलपुर यात्रा की सफलता को देखते हुए आयोजित कर रही है ताकि जो डैमेज कंट्रोल भाजपा की कारगुजारी से हुआ है उसको आदिवासी अंचल में ठीक करने के तौर तरीके पर मैनेज किया जाए यह अलग बात है कि चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है किंतु चुनाव की तैयारियों में प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस हर यात्रा चुनाव के मद्देनजर कर रहे हैं जिसमें आम जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है चुनाव आयोग हालांकि इस पर संज्ञान तब तक नहीं लेगा जब तक की अपने कार्यालय से वह चुनाव की तिथि घोषित नहीं करता है बाहर हालशहडोल क्षेत्र में लालपुर हवाई अड्डे में जो वास्तव में कोई घोषित हवाई अड्डा नहीं है राष्ट्रपति जी के बाद प्रधानमंत्री को भी लोग देखने को उत्सुक है
नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलने की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी अपने नेताओं का भी अपमान करने से नहीं हिचकिचाती जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। यह तब हुआ जब कांग्रेस ने यहां संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी के रूप में रखने पर सरकार की आलोचना की, इसे “तुच्छ कार्य” कहा और कहा कि इमारतों का नाम बदलने से विरासत नहीं मिटती।भाजपा नेता ने कहा, “यह धूल खा रहा था… नेहरू जी के स्मारक के हिस्से को बेहतर तरीके से पुनर्गठित किया गया है और यह उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ उनके योगदान और उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है।”इससे पहले दिन में संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (एनएमएमएल) की एक विशेष बैठक में संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी करने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जो सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं
नयी दिल्ली,16 जून (भाषा) राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक अतुल करवाल ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के आने के बाद किसी की जान नहीं गई है। हालांकि 23 लोग विभिन्न घटनाओं में घायल हुए हैं और राज्य के कम से कम एक हजार गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।.चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के कारण तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने से कच्छ और सौराष्ट्र के इलाकों में भारी तबाही हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के जखौ बंदरगाह के निकट पहुंचने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई और देर रात दो बजकर 30 मिनट तक चली। इस दौरान पूरे कच्छ जिले में भारी बारिश हुई।.

