
कोलकाता, 20 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को यहां ‘इस्कॉन’ के वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का उद्घाटन करते हुए ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। इस दुर्घटना में 292 लोगों की मौत हो गई थी।.बनर्जी ने राज्य के साथ-साथ दुनियाभर में शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।
भोपाल, 20 जून (भाषा)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी शांति पुरस्कार के लिए गीता प्रेस का नाम दिये जाने का कांग्रेस द्वारा विरोध करना ”हमारी संस्कृति, परंपराओं, जीवन मूल्यों और धर्म का अपमान है।” ” .कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को आरोप लगाया कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला “वास्तव में उपहास” है और “यह सावरकर और गोडसे को पुरस्कृत करने जैसा है।” रमेश हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे।गोरखपुर स्थित गीता प्रेस, जो हिंदू धार्मिक ग्रंथों का दुनिया का सबसे बड़ा प्रकाशक है, ने गांधी शांति पुरस्कार के लिए एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार को प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन पर एक राजनीतिक विवाद के बीच अस्वीकार कर दिया है।

