
शहडोलशहर में भगवान जगन्नाथ स्वामी, देवी सुभद्रा व बलभद्र महाराज की दो यात्राएं आकर्षण का केंद्र रही ।अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोनों रथ यात्रा समय पर शहर के भ्रमण में निकले अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ इस्कान के केंद्र द्वारा आयोजित रथ यात्रा 3 बजे के करीब अपने गंतव्य स्थल काली मंदिर के पास मिलन समिति रेलवे कॉलोनी के लिए अपनी परंपरागत हरे कृष्णा, हरे रामा..… संकीर्तन के साथ रवाना हुई और पूरे मार्ग में भजन कार्यक्रम चलता रहा ।
उत्साही भक्तजन इस नवीन रथयात्रा में भजन संकीर्तन का भरपूर आनंद लिया तथा भगवान का
स्वागत जगह-जगह किया गया। यह रथ यात्रा मिलन समिति में 9 दिन के प्रवास पर रहेगी । जबकि श्री मोहन राम मंदिर से पंचायती मंदिर के लिए प्रस्थान करने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित मार्ग चलती रही। इसमें सभी राजनीतिक दल के लोग भी यात्रा में शामिल रहे विधायक जय सिंह प्रमुख रूप से यात्रा में रहे। पुलिस प्रबंधन स्थानीय नगर निरीक्षक योगेंद्र सिंह के निर्देशन में दोनों रथ यात्रा में देखा गया। भक्तजनों में दोनों रथ यात्राओं को लेकर चर्चा रही। बड़े-बड़े शहरों में तरह शहडोल में भी रथ यात्राओं का विस्तार देखा गया। इस यात्रा में वर्षों से परंपरागत तरीके से होने वाली बरसात शाम को भगवान के अनुसार जगन्नाथ स्वामी की सेवा में उपस्थित देखें गये। गर्मी के मद्देनजर जगह-जगह सरवतएवं भोग प्रसाद सभी लोगों ने लुफ्त उठाया मौसम परिवर्तन के साथ लोगों ने गर्मी से राहत पाई।
13 नगरीय निकायों में 80 फुटबॉल क्लबों का गठन किया|शहडोल 20 जून 2023- शहडोल संभाग में फुटबॉल क्रांति के अंतर्गत 13 नगरीय निकायों में 80 फुटबॉल क्लबों का गठन किया गया है तथा शेष नगरीय निकायों में फुटबाल क्लबों के गठन की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। गौरतलब है कि शहडोल संभाग में फुटबॉल क्रांति ने नए आयाम स्थापित किए हैं युवाओ का फुटबॉल के प्रति आकर्षण बढ़ा है

