
जबलपुर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है
कि हमारा योग आज वैश्विक पर्व बन गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज विश्व के हर कोने में यह जीवंत हो रहा है, यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा, जिसका समर्थन विश्व के 193 देशों ने किया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 11 दिसंबर 2014 को यह घोषणा की गई कि हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा और इसी के साथ योग के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का भागीरथी प्रयास सफल हुआ।9वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज देश का मुख्य कार्यक्रम जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में हुआ। यहॉं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की गरिमामय उपस्थिति में करीब 15 हजार लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि योग आज वैश्विक आंदोलन, ग्लोबल स्पिरिट बन गया है। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक और अभूतपूर्व अवसर है, जब भारत के आह्वान पर विश्व के 180 से अधिक देश संयुक्त राष्ट्र संघ के योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पृथ्वी के दो ध्रुव जुड़ रहे हैं, जो पूरे विश्व को एक साथ जोड़े वह योग है। यह हमारी “वसुधैव कुटुंबकम्” अर्थात सारा विश्व एक परिवार की संस्कृति है। योग से स्वास्थ्य, दीर्घायु, बल और सुख की प्राप्ति होती है।
शहडोल 21 जून 2023- संभागायुक्त राजीव शर्मा एवं एडीजी डीसी सागर के साथ जिले की कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहडोल जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित आगामी 27 जून 2023 के प्रवास के मददेनजर लालपुर स्थित सभास्थल का मौका मुआयना किया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमिष्नर ने शर्मा ने मुख्य मंच एवं डी सहित जनसामान्य की बैठक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद एवं सुचारू रूप से बनाने के निर्देष दिये।
इस अवसर पर एडीजी सागर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बनाने के निर्देष दिये एवं सभा स्थल से पकरिया तक जाने वाले मार्ग में दोनो तरफ पुख्ता बैरिकेड्स लगाने के निर्देष संबंधित अधिकारियेां को दिये।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कमिष्नर को विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी एवं बताया कि सभी आवष्यक तैयारियां सुनिष्चित की जा रही है और निर्धारित अवधि तक पूर्ण कर ली जाएगी।अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने विभागवार अधिकारियों की लगाई गई डियूटी एवं सौंपे गये दायत्विों का भलि-भाॅति निर्वहन करने के निर्देष देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के आवगमन पर अपनी डियूटी का पालन कडाई से करें। इसमें किसी भी प्रकार की चूक न हो इसका ध्यान रखें अन्यथा उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के तीव्र प्रकोप को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ टायलेट आदि की समुचित व्यवस्था के निर्देष नगरपालिका अधिकारी केा दिये.

