बिना अनुमति के नामांतरण,5 पटवारी निलंबित/ईश्वर से प्रार्थना,ईद समृद्धि और खुशियाँ लाए;धनखड़

Share

भोपाल : Corruption | भ्रष्टाचार के बढ़ते मामले चिंता का विषयबुधवार, जून 28,जिला प्रशासन हरदा द्वारा जिले की तहसील हरदा और हंडिया के 8 ग्रामों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की जमीन का अवैध नामांतरण के मामले को संज्ञान में लेकर जाँच की जा रही है। जाँच में हरदा तहसील के गाँव सामरधा और हंडिया तहसील के गाँव धनगाँव, गडरपुरा सेठ, इडरवा, रेवापुर, नवरंगपुरा तथा जामली दमामी की 36.259 हेक्टेयर भूमि है।जाँच में पाया गया है कि अजा/जजा वर्ग की जमीन का बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अन्य जाति के व्यक्तियों के नाम नामांतरण दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, हरदा द्वारा जाँच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर 5 पटवारियों कपिल प्रधान, दीपक राजपूत, जयंत जगैत, हरिराम कुमरे और आशीष मालवीय को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इन गाँवों की संबंधित खसरा नंबरों की भूमियों के क्रय-विक्रय न करने के लिए जिला पंजीयक तथा उप पंजीयक को पत्र जारी किया गया है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नेJagdeep Dhankhar slated for victory in Vice Presidential polls | Deccan  Herald ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं हैं।“ईद-उल-जुहा के शुभ त्यौहार पर, मैं सभी साथी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।ईद-उल-जुहा त्याग और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है तथा हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह परिवारों और समुदायों के लिए एक साथ आकर खुशियाँ और आशीर्वाद साझा करने का भी अवसर है।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह ईद हम सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियाँ लाए।”

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें याद किया है।“Biography of Pamulaparthi Venkata Narasimha Rao - Father of the Indian  Economic Reforms - Dev Library पी.वी.नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थी। हम अपने देश की प्रगति में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करते हैं।

भोपाल : बुधवार, जून 28शिक्षा की राह पर बढ़ रहे जरूरतमंद बच्‍चों के कदम - Janpath Times   प्रदेश में गत वर्ष निजी स्पॉन्सरशिप के तहत लगभग 5 हजार 469 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। संगठन के अंतर्गत कोई भी फर्म, औद्योगिक इकाई, व्यापारी, जरूरतमंद बच्चों की सहायता व्यक्तिगत अथवा सीएसआर के तहत करने के इच्छुक हो तो महिला-बाल विकास विभाग के स्थानीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। निजी स्पॉन्सरशिप के लिए राज्य स्तर पर किशोर न्याय निधि के खाते में भी सहायता राशि जमा की जा सकती है। बच्चों को प्रदान सहायता के संबंध में पारदर्शिता पूर्ण अद्यतन जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जायेगी।इच्छुक स्पॉन्सर किशोर न्याय निधि के बैंक अकाउंट न. 40195484568, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जहाँगीराबाद, भोपाल IFSC कोड-SBIN0001178 पर जमा करा सकते हैं।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles