12 हजार 644 वक्फ सम्पत्तियों की जीआईएस मेपिंग

Share

 भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 18, 2023
प्रदेश में वक्फ सम्पत्तियों की भौतिक स्थिति जानने के लिये 15 जिलों की करीब 12 हजार 644 वक्फ सम्पत्तियों की जीआईएस मेपिंग की गई है। यह जानकारी वामसी ऑनलाइन www.wamsi.nic.in पर भी उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण के प्रकरणों की जानकारी मिल रही है। वक्फ बोर्ड द्वारा अतिक्रमण हटाने के संबंध में जिला प्रशासन के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। वक्फ बोर्ड पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है।वक्फ बोर्ड द्वारा 5 लाख रूपये से अधिक आय वाली सम्पत्तियों के उचित प्रबंध और आय बढ़ाने के लिये कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय वक्फ निगम द्वारा मध्यप्रदेश वक्फ के 4 बड़े वक्फों को विकसित करने के लिये चिन्हित किया गया है।

बोर्ड ने अपनी कार्य-प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिये उर्स-मेलों की खुले बाजार में नीलामी की कार्यवाही की है। इससे वक्फ की आमदनी में वृद्धि हुई है। प्रदेश में करोड़ों के बाजार मूल्य की वक्फ सम्पत्तियाँ, जो राजस्व रिकॉर्ड में किसी अन्य के नाम नामांतरण हो गई थीं, बोर्ड के प्रयास से वापस वक्फ सम्पत्ति के रूप में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराई गई हैं।बोर्ड द्वारा मुस्लिम बच्चों में उच्च शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने के भी बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। बोर्ड ने जकात फाउण्डेशन ऑफ इण्डिया के साथ मिलकर आईएएस और आईपीएस की तैयारी के लिये उच्च स्तर की नि:शुल्क कोचिंग क्लॉस प्रारंभ करने की बड़ी पहल की है।

शहडोल : शुक्रवार, अगस्त 18, 2023,स्नेह यात्रा के तीसरे दिन आज महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कोईलारी के चर भैया धाम से स्नेह यात्रा प्रारंभ हुई। स्नेह यात्रा ग्राम कुदरा, ढोढा और सन्नौसी पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्नेह यात्रा के दौरान आयोजित सत्संग में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की महान संस्कृति है। हमारी सनातन संस्कृति में जीव जंतु वनस्पति के संरक्षण और संवर्धन की कामना करती है हमारी सनातन संस्कृति हमें सद्भाव और सौहार्द के साथ जीवन जीने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हमें सभी का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने माता-पिता और बुजुर्गों को मानव नहीं देवता मानते हैं, हम इनकी पूजा अर्चना और सेवा करते हैं। हमारी संस्कृति मानव ही नहीं जीव जगत और वनस्पति के सुख की भी कामना की गई है। इस अवसर पर गांव में कलश यात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, नागा बाबा, आयोजन समिति के सदस्य श्री वाल्मीकि जायसवाल, सुशील सिंघर सहित जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक, सरपंच सचिव सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles