राम मंदिर स्थल पर स्थगन के बावजूद चला बुलडोजर

Share

बड़ी बीट शहडोल

स्थित राम मंदिर निर्माण स्थान पर जेसीबी चला कर अतिक्रमणकारियों ने जमीन में कब्जा करने का प्रयास किया मामला थाने में पहुंच गया। मंदिर निर्माण कर्ता के अनुसार सरकारी जमीनों की लूटपाट शहडोल नगर में अब आम बात होती जा रही है हालात इस कदर खराब हो गए हैं की किसी ने सरकारी जमीन में राम मंदिर का शिलान्यास किया वही अब इस राम मंदिर को निर्माण पर बाधक बनने का काम कर रहा है।

बताया जाता है कि शहडोल नगर के बड़ी बीट स्थित श्री राम मंदिर का निर्माण बड़े धूमधाम से शुरुआत की गई थी और एक मुकाम तक राम मंदिर बनने की प्रक्रिया पिलर डालकर एक लेवल तक भी हो गई है ताकि तालाब को भी मंदिर के साथ संरक्षण मिल सके। लेकिन अब भू माफिया गिरी के तौर तरीके अपनाते हुए  लोग इस सरकारी जमीन को अपना बात कर जमीन में कब्जा करने पर अमादा है। जबकि विवाद पूर्ण स्थिति होने पर बताया जाता है कि मंदिर निर्माण हित में स्थगन भी प्राप्त कर लिया गया है। आज इस मंदिर निर्माण स्थल में मौका पाते ही अतिक्रमण कार्यों ने जेसीबी चलाकर वहां रखे सामान को खुर्द-बुर्द करने और गायब करने के लिए सक्रिय देखे गए मामला विवाद की स्थिति होने पर अंतत थाना में जा पहुंचा है देखना होगा रामराज में राम मंदिर निर्माण में किस तरीके से मामले को पुलिस सुलझा पाती है अथवा अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता ही चला जाएगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles