
शहडोल 17 सितम्बर 2023- “पत्रकार होना एक बड़ी चुनौती है। पत्रकारिता में निरंतर परिवर्तन हो रहे हैं। पत्रकारों को इन चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा है कि कोई पत्रकार छोटा पत्रकार नहीं होता है। जो भी युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में आता है, उसे संबल मिलना चाहिए।” कमिश्नर राजीव शर्मा आज संभागीय मुख्यालय शहडोल में पत्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए0डी0जी0 शहडोेल डी0 सी0 सागर ने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता करें। पत्रकारिता समाज को आईना दिखाता है, हमेशा सोच सकारात्मक रखे और ऊचाईयों को छूए। उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है यदि हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल अच्छी चीजों को जानने के लिए करें तो हमंे सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छी-अच्छी जानकारिया हासिल होती है। उन्होंने कहा कि पसीने की सिहायी से जो लिखते हैं अपने हौसल के ईरादे,उनके मुकददर के पन्ने कभी कोरे नही होते, सड़क और पत्रकार कुछ ऐसी चीजें है जो खुद तो अपने जगह पर रहते है, पर दूसरों को मंजिल तक पहुंचा देते है।
सरकारी धन जब खर्च करने के लिए आता है और उसमें भ्रष्टाचार, पक्षपात और स्वार्थ का बहुतायत असर दिखता है तो परिणाम यह होता है कि किसी अच्छे कार्य का बुरा असर भी प्रकट होने लगता है यही हाल इस कार्यशाला में जो बिना किसी योजना के बनी थी |सिर्फ एक उद्देश्य रहा कि किस तरही सरकारी पैसा खर्च हो जाए उसका परिणाम यह हुआ कि स्थानीय पत्रकारों की अलग-अलग संगठन ने इसका प्रतिकार किया उसके तौर तरीके पर उसे नाजायज ठहराया| जिसका परिणाम यह हुआ की अलग-अलग संघ और संगठनों के लोगों ने इसका बहिष्कार कर दिया और इस बहिष्कार से उन सभी संभावनाओं पर पानी फिर गया, जिस उद्देश्य के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था. फिर भी जितना भी हो सका उसे सफल बनाने में अधिकारियों ने अपनी भूमिका प्रकट करने का प्रयास किया| बताया जाता है मध्यप्रदेश मीडिया संघ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कई पत्रकारों ने इसके तौर तरीके पर आपत्ति जताई और पत्रकारों को फूट डालने वाला कार्यशाला के रूप में इसे बताया |कोप्रबंधन के चलते नाराज लगभग 45 से 50 पत्रकारों ने पूरे कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए कार्यक्रम स्थल को छोड़कर चले गए जहां पत्रकारों का वरिष्ठता के आधार पर सम्मान नहीं मिलने से नाराज पत्रकारों ने जमकर जनसंपर्क विभाग और पत्रकार संगठन को लेकर बातें कहीं।
उमारिया 18 सितंबर। मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत विधायक बाँधवगढ़ शिव नारायण सिंह ने ग्राम बिलासपुर में तेंदूपत्ता संग्राहको को पानी की बॉटल, महिलाओं को साड़ी, जूता, चप्पल, छाता वितरित किया।

