मुख्यमंत्री के आगमन 5 से होगा आंदोलन/”अमानत धन” वापसी नहीं होने पर बैंक में ज्ञापन पर उतरे…?

Share

“चर्चित 15 लाख” अमानत धन की घर वापसी नहीं होने पर बैंक कर्मचारी ज्ञापन पर उतरे…? 

शहडोल।  जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में कर्मचारियों में संतोष का वातावरण फूट पड़ा और और लुटे पिटे कर्मचारी वर्ग ने प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में समिति से सहायक प्रबंधकों के कैडर भर्ती के लिये आयुक्त सहकारिता भोपाल के द्वारा संदर्भित पत्र दिनांक 04.11.2022 में भर्ती की नियमावली अनुसूची-4 ‘अ’ अधिरोपित कर सेवा नियम के क्रं0-6.3.1 के अनुसार सहायक समिति प्रबंधकों से आवेदन मंगाकर पात्रता अनुसार चयन किये जाने के आदेश जारी किये गये थे। नियमानुसार जिसके बिन्दु (स) चयन प्रक्रिया (स-6) में आपत्तियों आमंत्रित कर प्राप्त आपत्तियों पर बैंक के कैडर कमेटी द्वारा सुनवाई का अवसर प्रदान कर आपत्तियों के गुण दोष के आधार पर अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 15 दिवस के अंदर किये जाने का आदेश दिया गया है,
परन्तु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शहडोल के द्वारा दिनांक 30.06.2023 बैंक कैडर भर्ती के लिये प्रकाशित प्रथम सूची में पात्र / अपात्र की सूची जारी कर अपात्र पाये गये सदस्यों से आपत्ति मंगाई गई थी जिसमें अपात्रता की श्रेणी में आने वाले समिति के सहायक प्रबंधकों के द्वारा अपनी आपत्ति निर्धारित दिनांक के अंदर संबंधित शाखाओं के शाखा प्रबंधक के माध्यम से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शहडोल को भेजी गयी
थी।
 ज्ञापन दाताओं ने कहा अपने दावा आपत्तियों के साथ में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि अनुसूची-4 ‘अ’ के (स-6) के अनुसार बैंक के द्वारा गठित कैडर कमेटी द्वारा सुनवाई का
अवसर प्रदान करेगी लेकिन कैडर कमेटी के द्वारा आयुक्त महोदय सहकारिता के आदेश का पूर्णतः उल्लंघन करते हुये बिना सुनवाई का मौका दिये अपने मनमर्जी के अनुसार सभी नियमों को दरकिनार करते हुये अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है जिसके विरोध में हम लोगों के द्वारा अपना माँग पत्र दिनांक 25.09.2023 को सौंपते हुये कैडर कमेटी के समक्ष हम लोगों को सुनवाई का अवसर प्रदान किये जाने का निवेदन किया गया था
जिसमें उपायुक्त महोदय सहकारिता शहडोल के द्वारा हमें यह आश्वासन दिया गया था कि आपकी मांग पर शीघ्र निर्णय कर आपको सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान कराया जावेगा|

मुख्यमंत्री के आगमन पर; 5.10.2023 से होगा हड़ताल….
लेकिन आज दिनांक तक किसी तरह से हमारे द्वारा दिये गये निवेदन पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया अगर अब भी हमारे आवेदन पर कोई कार्यवाही दिनांक 05.10.2023 तक नहीं किया जाता है तो हम लोगों को मजबूरन अपने अधिकार के लिये चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करना पड़ेगा जिससे किसी भी प्रकार
की होने वाली परेशानी के लिये जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रशासन शहडोल जिम्मेदार होगें।
किंतु  बहुचर्चित रूप में सूत्र बताते हैं इस भर्ती प्रक्रिया के लिए चर्चित रूप से 15 लाख तक बैंक के उच्च अधिकारियों ने राशि अमानत के रूप में ऊपर ही ऊपर जमा की है। और जिन लोगों का चयन नहीं किया गया है उन्हें वह अमानत राशि भी नहीं लौटी जा रही है। खबर है की 19 लोगों को सहायक के रूप में चयनित किया गया है शेष लोगों को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है और चुनाव आने के बाद उसे पर भी रोक लग जाएगी जिससे कई लोग प्रभावित हो जाएंगे और कुछ के ट्रांसफर भी हो जाएंगे इस हालत में अमानत राशि की घर वापसी नहीं होने से अराजकता का माहौल बना हुआ है देखना होगा प्रशासन कितनी गंभीरता से आरक्षण के बिना नियमों का पालन किए गए किस प्रकार की नियुक्ति पर कार्यवाही करता है|


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles