
21वीं सदी के इस महान हिंदू योद्धा सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में ऐतिहासिक अपमानजनक गाली गलौज बयान के बाद से विपक्ष उनके खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रहा है. इसी बीच BJP ने बिधूड़ी को चुनाव से जुड़ी एक नई ड्यूटी के लिए चुन लिया है. उन्हें राजस्थान में टोंक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।यानी इलेक्शन इंचार्ज नियुक्त करके भारत की नई संसद भवन में सांसद की गरिमा बढ़ाने के लिए रमेश को प्रोत्साहित किया गया है।
————–(त्रिलोकी नाथ )————–
रमेश जी पिछले दिनों संसद के अंदर अपने संसदीय मित्र सांसद दानिश अली के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें अपने संस्कारिक शब्दों के साथ सम्मानित किया था। जिसे भारतीय जनमानस अभद्र गाली कहते हैं। 21वीं सदी के भारत में इस संसद को ऐतिहासिक कृत्य के लिए “निम्न स्तरीय गाली के लिये भारत रत्न” से नवाजा जाना क्यों नहीं चाहिए…? यह एक वैचारिक प्रस्ताव भी है।
बहरहाल भारतीय संसद में इस नई परंपरा की ऐतिहासिक शुरुआत आने वाले समय में पारदर्शी तरीके से दिखेगी इसी संसद में एक अन्य प्रतिनिधि इस्लामिक चेहरे की दावेदारी करने वाले श्री ओवैसी ने कहा है की आने वाले समय में संसद के अंदर मावमंचिंग(समूह बनाकर हत्या का प्रयास) भी हो सकता है।अब इन परिस्थितियों में जबकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से भारत के अंदर स्थापित एक राज्य मणिपुर मे चल रही हिंसा को और वहां हुई निर्वस्त्रता पर मौन व्रत ले रखा है इस तरह संसद के अंदर अपने सांसद रमेश की संस्कारी गाली उद्बोधन पर भी मौन व्रत लिए दिखाई देते। जैसे नए संसद भवन का निर्माण इन्हीं कार्यों के लिए किया गया है। यही इनका नया भारत है …?

