
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में 100 पदक जीतकर इतिहास रचा है और देश के खिलाड़ियों ने इस बहुप्रतीक्षित उपलब्धि तक पहुंचने के लिए जबरदस्त समर्पण, कौशल और चरित्र दिखाया है।भारतीय दल ने चीन में एशियाई खेलों में अभूतपूर्व 100 वां पदक जीता क्योंकि महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को एक रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे को 26-25 से हराया।
एक्स पर एक पोस्ट में, मुर्मू ने कहा, “भारत ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 पदक जीतकर इतिहास रचा! हमारे खिलाड़ियों ने बहुप्रतीक्षित खेल-मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए जबरदस्त समर्पण, कौशल और चरित्र दिखाया है।” उन्होंने कहा, “उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पूरे भारतीय दल को हार्दिक बधाई। देश को आप सभी पर बेहद गर्व है। मैं कामना करती हूं कि आप आगे बढ़ते रहें और भविष्य में और भी उच्च स्तर की उपलब्धियां हासिल करें।”
हांगझोउ, 7 अक्टूबर (भाषा) भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को यहां एशियाई खेलों के क्रिकेट मैच का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम को उच्च वरीयता के कारण विजेता घोषित किया गया।.पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाये थे। इसके बाद लगातार बारिश के कारण यहां के ‘झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी‘ क्रिकेट मैदान में खेल नहीं हो सका।.

