
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एक विदेशी समाचार पत्र द्वारा अडाणी समूह से संबंधित मामले में किए गए ताजा खुलासे से संकेत मिलता है कि ‘दो वर्षों में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी हुई होगी।’.पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में इसे आधुनिक भारत का ‘‘सबसे बड़ा घोटाला’’ करार दिया और दावा किया कि करोड़ों भारतीय नागरिकों की जेब से वस्तुत: चोरी की गई है।.
कोलकाता, 13 अक्टूबर (भाषा) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयं सेवकों तथा स्वास्थ्य विभाग के तहत कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के लिए 5,300 रुपये के दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा की है।.ममता ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल और लोग बोनस के मुद्दे पर राज्य में पुलिस बलों के विभिन्न कैडरों के बीच विभाजन और दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं । ममता पश्चिम बंगाल की पुलिस मंत्री भी हैं ।.
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया आज जो संघर्ष और टकराव का सामना कर रही है उनसे किसी को कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि दुनिया को मानव केन्द्रित रुख के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 देशों की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधिमंडल के शिखर सम्मेलन में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि हमें वैश्विक तौर पर एक दूसरे पर भरोसा करने के रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी दूर करना होगा।.उन्होंने कहा कि यह वक्त शांति और भाईचारे का है और साथ मिलकर आगे बढ़ने का है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास की ओर से शनिवार को इजराइल पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए गए और बदले में इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) की कार्रवाई चल रही है।.
मोदी ने संसद भवन पर करीब 20 वर्ष पहले हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत सीमा पार से आतंकवाद का सामना कर रहा है जिसमें हजारों निर्दोष लोगों की जानें गई हैं।.प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया अब यह अहसास कर रही है कि आतंकवाद कितनी बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा ‘‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ है।’’.

