
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमास और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया के घटनाक्रम से नई चुनौतियां उभर रही हैं और अब वक्त आ गया है कि ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों को पूरी दुनिया के व्यापक हित में मिल कर आवाज उठानी चाहिए।.प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा आयोजित दूसरे ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ को वर्चुअल तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने पश्चिम एशिया में हालात से निपटने के लिए बातचीत, कूटनीति तथा संयम बरतने पर जोर दिया है।.
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ में 67.34 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 71.11 प्रतिशत मतदान हुआ।.आयोग ने कहा कि अंदरूनी इलाकों सहित सभी मतदान केंद्रों से रिपोर्ट मिलने के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।.

