
नयी दिल्ली: 11 जनवरी (भाषा)अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को लेकर जारी सियासी वाकयुद्ध के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओब्रायन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीब एक दशक पुराने बयान “धर्म व्यक्तिगत है, त्योहार सभी के लिये” को याद करते हुए कहा कि इससे सही बात नहीं कही गई।ओब्रायन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “‘धर्म व्यक्तिगत है, त्योहार सभी के लिए’ ममता बनर्जी, 2011 । इससे सही बात नहीं कही गई।”
नयी दिल्ली: 11 जनवरी (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि जो माता-पिता “अपने वंश-वृक्ष के आगे बढ़ने” की इच्छा पूरी नहीं होने पर अपनी बहुओं को परेशान करते हैं, उन्हें इस बारे में जागरूक करने की जरूरत है कि यह उनका बेटा है जिसके गुणसूत्र से बच्चे का लिंग निर्धारित होता है, बहू से नहीं।उच्च न्यायालय कथित तौर पर दहेज के कारण एक महिला की मौत के मामले की सुनवाई कर रहा था। पीड़िता को अपर्याप्त दहेज लाने और दो बेटियों को जन्म देने के लिए उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से परेशान किया था। अदालत ने कहा कि मौजूदा समय में भौतिक वस्तुओं के साथ महिलाओं को जोड़ कर देखने से समानता और गरिमा के सिद्धांतों का हनन होता है।
नयी दिल्ली: 11 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें एक चादर भेंट की जिसे उनकी ओर से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाया जाएगा।


