
नयी दिल्ली: 19 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने ‘‘निरर्थक’’ याचिकाएं दाखिल करने को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने वाली अधिसूचना को रद्द करने के अनुरोध संबंधी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी और याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी’ उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में चार अगस्त, 2023 को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी।(भाषा)
नयी दिल्ली: 19 जनवरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में शिक्षा की स्थिति को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत 2024 में अपने छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित करेगा।उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत को ‘अमृत काल’ से ज्यादा ‘शिक्षा काल’ की जरूरत है।”(भाषा)
आधे दिवस का अवकाश घोषित
भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 19, 2024, राज्य शासन द्वारा अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को आधे दिवस का (अपरान्ह 2:30 बजे तक) अवकाश घोषित किया गया है।

