
बुलंदशहर (उप्र): 25 जनवरी (भाषा)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर इस राज्य के विकास को अवरुद्ध रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय तक यहां ‘शासकों’ की तरह सरकार चलाने वालों ने सत्ता पाने के लिये समाज का बंटवारा किया जिसकी कीमत अनेक पीढ़ियों ने चुकाई है और देश को भी इसका गहरा नुकसान हुआ है।प्रधानमंत्री ने 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बाद में उन्होंने कहा, ”आजादी के बाद लंबे समय तक भारत में विकास को सिर्फ कुछ ही क्षेत्र में सीमित रखा गया। मोदी ने कहा, ”जब देश का सबसे बड़ा राज्य ही कमजोर हो तो देश कैसे ताकतवर हो सकता था। मैं तो उत्तर प्रदेश का सांसद हूं और उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में मेरी विशेष जिम्मेदारी है।”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलन्दशहर एवं मेरठ की 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
बंगाल में पैर रखते ही राहुल गांधी ने दिया बड़ा मैसेज, बोले- अन्याय के खिलाफ एक है इंडिया गठबंधन
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में एंट्री कर चुकी है. अपनी एंट्री के साथ ही राहुल गांधी ने ये मैसेज दे दिया है कि वो यहां इंडिया गठबंधन की अपने सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देने के लिए नहीं बल्कि उनके साथ खड़े होने के लिए आए हैं. बंगाल में आने के बाद राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘ हम आपकी बात सुनने आए हैं.’ इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय हो रहा है इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है. इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में संदेश देते हुए कहा कि इस अन्याय के खिलाफ इंडिया गठबंधन एक साथ लड़ने जा रहा है. 15 राज्यों के 6700 किलोमीटर से ज्यादा के सफर पर निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है. यात्रा ने असम से होते हुए कूच बिहार के जरिए पश्चिम बंगाल में एंट्री की है. कूच बिहार में ही राहुल गांधी जनसभा को संबोधित भी करने वाले हैं. सवा 11 बजे वो रैली को संबोधित करेंगे.
जिला मुख्यालय धार, खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर, आगर-मालवा, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, सीधी, मैहर, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, निवाड़ी, कटनी, टीकमगढ़, सिवनी, डिण्डोरी, बालाघाट और पांढुर्णा में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले वासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारे पूर्वजों के संघर्ष उनकी मेहनत के कारण ही हमारे संविधान की सुसज्जिता और प्रत्यक्षता से हमें और हमारे भारत को विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र एवं लोकतंत्र होने का गौरव प्रदान किया है। हमें जाति धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर भारतीयता की पहचान देनी होगी और हमारे भारत को सफलता की बुलंदियों तक सबको मिलकर पहुंचाना होगा। । हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।
उमरिया 24 जनवरी ।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के जिले में प्रथम आगमन पर बांधवगढ ताला में कार्यकर्ताओं व्दारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने जिले की कानून व्यवस्था तथा विकास कार्याे की कलेक्टर बुध्देंश कुमार वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू से जानकारी प्राप्तध की । उन्होने सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए । इस दौरान एसडीएम मानपुर कमलेश पुरी, दिलीप पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
अनूपपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष वशिष्ठ ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सम्पूर्ण दिवस के लिए अनूपपुर के कम्पोजिट मदिरा दुकानें एफ.एल.-3 एवं देशी मद्यभाण्डागार को बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस में मदिरा का विक्रय पूर्ण रूप से निषेधित रहेगा। शुष्क दिवस पर मदिरा का अवैध रूप से निर्माण, परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय न हो एवं आसपास के क्षेत्रों से मदिरा का तस्करी न हो इस हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त संबंध में समुचित ध्यान देते हुए विशेष निगरानी रखना सुनिश्चित करें।

