गणतंत्र दिवस पर राजभवन में स्वागत समारोह/ पद्मश्री पुरस्कार म. प्र. की चार विभूतियों को बधाई

Share

भोपाल   गणतंत्र दिवस पर राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन योदन ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुँच कर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश सहित देश की विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सुदीर्घ साधना के लिए पद्म पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश के निवासी  कालूराम बामनिया को कला क्षेत्र,  सतेंद्र सिंह लोहिया को खेल,  ओमप्रकाश शर्मा को कला और  भगवतीलाल राजपुरोहित को साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित एवं आनंदित है।उल्लेखनीय है कि  भगवती लाल राजपुरोहित को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों ,विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए, ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए, कालूराम बामनिया को कबीर गायन के क्षेत्र में एवं दिव्यांग प्रतिभा  सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है।  ओम प्रकाश शर्मा और  भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन,  कालूराम बामनिया, देवास और  सत्येंद्र लोहिया भिंड जिले से हैं।

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 26, 2024,75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  राघवेन्द्र कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद प्रमुख सचिव श्री सिंह ने सलामी ली तथा बल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ उपस्थित थे। प्रमुख सचिव  राघवेन्द्र सिंह ने विंध्य कोठी पर भी झंडा फहराया।

                       कमिश्नर कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

   शहडोल : शुक्रवार, जनवरी 26, संयुक्त आयुक्त विकास  मगन सिंह कनेश ने गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर आज कमिष्नर कार्यालय भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का समूहिक गान किया। संयुक्त आयुक्त विकास ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान  केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय विभागों द्वारा  मन मोहक झांकियां निकाली गई । झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान महिला बाल विकास, द्वितीय जनजाति कार्य विभाग एवं तृतीय स्थान वन विभाग ने प्राप्त किया। जिन विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई उनमें स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग मत्स्य विभाग पालिका जिला पंचायत विभाग, कृषि विकास वन विभाग, जनजाति कार्य विभाग, पीएचई विभाग शामिल थे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles