
नयी दिल्ली: चार फरवरी (भाषा) केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने कहा है कि हर विधानसभा चुनावों के दौरान आयकर विभाग द्वारा पहले की तुलना में काफी अधिक नकदी जब्त की गई है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का एक दल रविवार को वित्त मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंचा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की कोशिशों के आरोपों के संबंध में उन्हें एक नोटिस दिया।
गुवाहाटी: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दावा किया कि आजादी के बाद सत्ता में रहने वाले लोग पूजा स्थलों के महत्व को नहीं समझ सके और राजनीतिक कारणों से अपनी ही संस्कृति पर शर्मिंदा होने की प्रवृत्ति स्थापित की।11,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद गुवाहाटी में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कोई भी देश अपने अतीत को मिटाकर प्रगति नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम में शांति लौटी है
भोपाल : रविवार, फरवरी 4, 2024, प्रदेश में सरकारी स्कूलों में सर्व-सुविधायुक्त वातावरण के साथ विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंददायक शिक्षा देने के लिये सीएम राइज स्कूल की स्थापना की गई है। पहले चरण में 275 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किये जा चुके हैं। आने वाले 10 वर्षों में प्रदेश में 9,200 सीएम राइज स्कूल शुरू करने का कार्यक्रम तय किया गया है।सीएम राइज स्कूल में के.जी. से कक्षा 12वीं तक के संचालन की व्यवस्था के साथ अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण की व्यवस्था की गई है। राज्य में 269 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवन निर्माण के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 हजार 500 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी भी दी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये डिजिटल कक्षा, पूर्ण रूप से सुसज्जित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय, कला, नृत्य, संगीत एवं योग शिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।सीएम राइज स्कूलों में दूर से आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा देने के मकसद से परिवहन की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे स्कूल के आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। सीएम राइज स्कूल में बेहतर नेतृत्व प्रदान करने की दृष्टि से इन स्कूलों के प्राचार्यों को भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर में प्रशिक्षण दिलाया गया है।

