जो काश्मीर टूटा है वहाँ जाए राहुल गांधी, वहाँ यात्रा करें-उमा भारती/मदिरा दुकानों के15% की वृद्धि, कुलपति अब कहलाएंगे कुलगुरू ,मुख्यमंत्री यादव

Share

अमरकंटक पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा  उमा भारती ने कहा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जोड़ना क्या चाहते हैं अगर जोड़ना ही है तो जो पाकिस्तान के कब्जे में हमारा जो काश्मीर टूटा है वहाँ जाए वहाँ यात्रा करें वहाँ मुकाबला करें अन्यथा वो अपनी पार्टी को भी नही बचा पा रहे हैं। जब कुछ टूटा ही नही है तो फिर जोड़ना क्या है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन  प्राण प्रतिष्ठा हुई उस दिन पूरा भारत जुड़ गया।  धरातल पर मोदी जी का व्यक्तित्व बना है जब तक मोदी जैसा व्यक्तितवान व्यक्ति दस बीस साल में खड़ा नही होता है इंडिया गठबंधन को लेकर उमा भारती ने कहा कि विपक्ष को उसी धरातल पर खड़ा होना पड़ेगा जहाँ मोदी और भाजपा खड़ी है।विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को अहंकारी कहे जाने के सवाल पर भी उमा भारती ने कहा कि यह दूरबुद्धि, असहायता और कायरता का सूचक है। जब आदमी कहीं मुकाबले में नहीं होता तो गालियां देकर ही खुश हो लेता है। उमा भारती नर्मदा मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा  उमा भारती मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अमरकंटक और नर्मदा को लेकर कहा कि नर्मदा जी का काम संपूर्णता के साथ जैसा होना चाहिए वैसा हो नहीं पाता है क्योंकि इसमें विभिन्न जिले शामिल हो जाते हैं और एक तरफ एक और राज्य भी शामिल हो जाता है और इतनी कठिनाई आती है उसके कारण किसी के इरादे नेक नहीं होते ऐसा बिल्कुल नहीं होता है लेकिन एक साथ मिलकर जबतक एकसाथ कलेक्टिव डिसीजन जब तक नहीं होगा और उसका एक कोऑर्डिनेटर जब तक नहीं बनेगा तब तक यहां का विकास सम्भव नही है।

 

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में पुन:स्थापित और पारित कराने संबंधी कार्यवाही के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया। विधेयक में संशोधन अनुसार विश्वविद्यालयों में कुलपति पदनाम को कुलगुरू किये जाने पर अनुमोदन दिया गया हैं।मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश की मदिरा दुकानों के निष्पादन, देशी/विदेशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था, भांग, भांगघोटा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन एवं अन्य के संबंध में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति का अनुमोदन किया गया। मदिरा दुकानों के वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य में 15% की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

 

जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी तथा  निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए।  जनसुनवाई में श्रीमती कौषिल्या पति स्व0 श्री शंकर सिंह निवासी ग्राम श्यामडीहखुर्द जिला शहडोल ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति स्व0 श्री शंकर सिंह की मृत्यु बीमारी के कारण 9 जून 2022 को हो गई थी, मुझे मृत्योपरांत मिलने वाली अंत्येष्टि सहायता राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना था कि उन्हे अंत्येष्टि सहायता राशि का भुगतान किया जाए। जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश ने उनके प्रकरण को गम्भीरता में लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करें। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खरसौल तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर के समस्त ग्रामवासियों ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम पंचायत खरसौल में सरोवर तालाब एवं बावड़ी निर्माण का कार्य किया जा रहा था, निमार्ण कार्य पूर्ण रूप से सम्पन्न नहीं कराया गया है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles