
मंडला फरवरी 10, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंडला अंचल के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनजातीय बहुल मंडला में आय़ुर्वेद महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। एलोपैथी चिकित्सा पद्धति वाले मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिले को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का भी लाभ मिले। कोविड के समय आयुर्वेद का महत्व देखने को मिला था, तब आयुर्वेद के काढ़े ने नागरिकों को महामारी से बचाने का काम किया था। जल्द ही मंडला में एक्सीलेंस कॉलेज भी प्रारंभ किया जाएगा। इसकी शीघ्र शुरूआत होगी और आगामी सत्र से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
सेवानिवृत्त बीमित व्यक्तियों को चिकित्सा लाभ प्रदान किया जाएगा
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 193वीं बैठक के दौरान, वेतन सीमा से अधिक होने के कारण ईएसआई योजना कवरेज से बाहर जाने वाले बीमित सेवानिवृत्त श्रमिकों को चिकित्सा लाभ प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि यदि कर्मचारी सेवानिवृत्ति से पहले कम से कम 5 वर्षों के लिए बीमा योग्य रोजगार के तहत था, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी गई है। वे व्यक्ति जो 01.04.2012 के बाद कम से कम 5 वर्षों के लिए बीमा योग्य रोजगार में थे और 01.04.2017 को या उसके बाद प्रतिमाह 30,000 रुपये के साथ सेवानिवृत्त/स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे। वे नई योजना के अंतर्गत लाभांवित होंगे।
नयी दिल्ली: 10 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विरासत की तुलना 2024 के ‘छोटे से चुनाव’से करना उनके कद को कम करना है।इसी के साथ उन्होंने रालोद और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के बीच ‘समझौते’के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

