
भोपाल : सोमवार, फरवरी 26, 2024
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। आज भारत आर्थिक, भू-राजनीतिक, सामाजिक विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व रूप से सशक्त हुआ है। अधोसंरचनात्मक विकास हो या स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, शहरी विकास हो या ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तीकरण, हर क्षेत्र में विकास के सुनियोजित कार्य से देश का कायाकल्प हो रहा है। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत विश्वगुरु बनेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा वर्चुअली सांची रेलवे स्टेशन सहित देश में 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास एवं 1500 आरओबी और आरयूबी कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। सांची रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शामिल हुए।
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सोमवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर उपजिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के द्वितीय चरण के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पांच दिन तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी श्री राजन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को संबोधित किया।श्री राजन ने कहा कि निर्वाचन के कार्य को सभी अधिकारी गंभीरता के लें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे जाने वाले सभी दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो और एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें।
मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। यदि किसी मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या है, तो सहायक मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजें। उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, बिजली, शौचालय, पीने का पीने और रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। कोई भी नागरिक Voter Helpline App और voters.eci.gov.in इन वेबसाइट पर जाकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।

