
भोपाल: मध्य प्रदेश के विधायक कमलेश्वर डोडियार, जो भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रमुख हैं, पर एक मेडिकल स्टोर के मालिक से एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली के प्रयास का आरोप लगा, हालांकि उन्होंने इस आरोप से इनकार किया है।डोडियार, जिनका संगठन राजस्थान की सीमा से लगे कुछ क्षेत्रों में आदिवासी राजनीतिक गुटों का प्रतिनिधित्व करता है, ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने राजनीतिक हलफनामे में कहा था कि वह मात्र 10,000 रुपये के साथ चुनाव लड़ रहे थे।पुलिस को राज्य विधानसभा अध्यक्ष से मंजूरी मिलने के बाद संभावित गिरफ्तारी का सामना करते हुए, 33 वर्षीय विधायक ने एक अपमानजनक वीडियो बयान में, निराधार आरोपों का मुकाबला करने की कसम खाई, उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की साजिश के लिए जिम्मेदार ठहराया।
नयी दिल्ली: एक मार्च (भाषा) तेलंगाना के जहीराबाद संसदीय क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद भीम राव बसवंत राव पाटिल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य के लक्ष्मण और राष्ट्रीय महासचिव व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुघ की मौजूदगी में पाटिल ने भाजपा की सदस्यता ली
नयी दिल्ली: एक मार्च (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को दावा किया कि गुजरात में पिछले तीन वित्त वर्ष में 25,478 लोगों ने आत्महत्या की है जो राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार की व्यवस्थागत विफलता को दर्शाता है।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों की पारदर्शी जांच होनी चाहिए और उन मुद्दों का समाधान किया जाना चाहिए जो आत्महत्या जैसे कदम के कारण बनते हैं।
शहडोल 1 मार्च 2024 -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज शहडोल आगमन पर जमुई हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के हैलीपैड पहुंचने पर मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोंद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल,सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, विधायक मनीषा सिंह, एडीजीपी डीसी सागर, डीआईजी सुश्री सविता सुहाने,कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य,पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

