
नागपुर, 3 मार्च (भाषा)। शहडोल का हिमांशु मंत्री ने रविवार को यहां रणजी ट्राफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन विदर्भ के खिलाफ धैर्य और तकनीक का शानदार सामंजस्य दिखाते हुए शतक जड़ा, जिससे मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 252 रन बनाए ।
हिमांशु ने 265 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 126 रन बनाए। मौजूदा सत्र में उनके तीसरे शतक से मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 82 रन की अहम बढ़त हासिल की। पहली पारी में 170 रन बनाने वाले विदर्भ ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में अंथर्व तायडे का विकेट गंवाकर 13 रन बना लिए हैं।
तेज गेंदबाज यश ठाकुर (51 रन पर तीन विकेट) ने गवली की 25 रन की पारी को खत्म कर इस साझेदारी को तोड़ा।
विदर्भ की टीम अब भी 69 रन से पीछे है। हिमांशु की पारी के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम में
उनके बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर 30 रन सारांश जैन के नाम था। मध्य प्रदेश ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 47 रन से आगे से की। कल के नाबाद बल्लेबाज हिमांशु और हर्ष गवली ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को एक विकेट पर 81 रन तक पहुंचाया।

