
ईटानगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि पूर्वोत्तर में उनकी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जिस तरह का विकास कार्य किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते।प्रधानमंत्री क्षेत्र में 55,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘विकसित भारत विकसित उत्तर पूर्व’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।पीएम मोदी ने कहा, ”पूर्वोत्तर में हमने जो पिछले पांच साल में किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते.”उन्होंने कहा, ”पूरा पूर्वोत्तर देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।”
मुंबई: नौ मार्च (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि देश के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में उनकी पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
नयी दिल्ली: नौ मार्च (भाषा) राजनीतिक रूप से संवेदनशील 64 करोड़ रुपये के बोफोर्स घूस कांड में हिंदुजा बंधुओं के खिलाफ लगाए गए आरोप समेत सभी आरोपों को रद्द करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के 2005 के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय में एक अर्जी दाखिल की गई है।अधिवक्ता अजय अग्रवाल की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया है कि शीर्ष अदालत ने दो नवंबर, 2018 को उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अर्जी खारिज कर दी थी। इसमें यह भी कहा गया है कि जांच एजेंसी उस फैसले के खिलाफ उनके द्वारा दायर अपील में सभी आधार उठा सकती है।

