अनसुलझे अपराध संस्थानों का विश्वास घटा देते हैं-उच्चतम न्यायालय;मणिपुरी युवती की मौत की सीबीआई जांच

Share

—उच्चतम न्यायालय ने मणिपुरी युवती की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया

नयी दिल्ली: 26 मार्च (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने दक्षिण दिल्ली में किराये के एक मकान में 2013 में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई 25 वर्षीय मणिपुरी युवती की मौत की सीबीआई जांच का निर्देश देते हुए कहा कि अनसुलझे अपराध उन संस्थानों में लोगों का विश्वास घटा देते हैं जिनकी स्थापना कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए की गई है।किराये के जिस मकान में यह घटना हुई थी उसके मालिक ने 29 मई 2019 को उक्त परिसर में मृतका ए. एस. रेनगाम्फी का शव पड़ा पाया, जिसके बाद उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता नहीं चल सका था

–केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च

नयी दिल्ली: 26 मार्च (भाषा) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विरोध मार्च निकाले जाने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं/नेताओं पर पानी की बौछार की गयी तथा पार्टी के कम से कम 57 सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। उनमें प्रदेश इकाई के प्रमुख भी थे।भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है इसलिए उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए तथा अपनी जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए।आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से संबद्ध धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

—‘आप’ का प्रदर्शन: पंजाब के मंत्री, सोमनाथ भारती समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

नयी दिल्ली: 26 मार्च (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को यहां सड़कों पर उतरी और जब उसके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘केजरीवाल जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए पटेल चौक से लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास की ओर कूच करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।दिल्ली उच्च न्यायालय कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने संबंधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles