
नयी दिल्ली: 30 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में शनिवार को 8000 से अधिक पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया, जिसमें पोर्टल और इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ को आरोपी बनाया गया है।पोर्टल एवं पुरकायस्थ पर अपनी कहानियों के जरिये चीन समर्थक प्रचार के लिए भारी मात्रा में धन प्राप्त करने का आरोप है।
नयी दिल्ली: 30 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया।
नयी दिल्ली: 30 मार्च (भाषा)
उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश हिमा कोहली ने कहा है कि भारतीय न्यायपालिका यह मानती है कि सच्चे मायने में आर्थिक विकास तात्कालिक लाभ हासिल करना नहीं, बल्कि इसमें एक स्थायी दृष्टिकोण शामिल है।उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक कल्याण और व्यक्तिगत अधिकार परस्पर अनन्य नहीं हैं।
नयी दिल्ली: 30 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को अपने संवाददाता सम्मेलन के मंच पर वाशिंग मशीन दिखाते हुए राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ 2017 के भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने को लेकर भाजपा पर तंज कसा और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की ‘‘पूरी तरह से स्वचालित वाशिंग मशीन” इस सिद्धांत पर काम करती है कि “भाजपा में शामिल होने पर मामला बंद” कर दिया जाएगा।विपक्षी नेता अकसर आरोप लगाते रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले या इसके साथ गठबंधन करने वाले नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले बंद कर दिए जाते हैं।

