
चेन्नई (तमिलनाडु): 3 अप्रैल (भाषा)
राजीव गांधी हत्याकांड के तीनों दोषी बुधवार को श्रीलंका लौट गए।तीनों दोषी श्रीलंकाई नागरिक हैं।अधिकारियों के मुताबिक, मुरुगन उर्फ श्रीहरन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस श्रीलंका के एक विमान से अपने देश रवाना हुए।उच्चतम न्यायालय ने इस हत्याकांड के मामले में नवंबर 2022 को सात दोषियों को रिहा किया था, जिसमें ये तीनों श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल थे।दोषियों की रिहाई के बाद उन्हें तिरुचिरापल्ली में एक विशेष शिविर में रखा गया था। वे कल रात यहां पहुंचे और आज (बुधवार) कोलंबो के लिए रवाना हुए।
तमिलनाडु सरकार ने पूर्व में मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) द्वारा निर्वासन आदेश जारी करने के बाद वे (सभी दोषी) घर वापस जा सकते हैं।चेन्नई स्थित श्रीलंकाई उच्चायोग पहले ही उन्हें (दोषियों को) घर लौटने के लिए यात्रा दस्तावेज जारी कर चुका है।मामले में दोषी ठहराए गए एक अन्य श्रीलंकाई नागरिक संथन की हाल ही में यहां मौत हो गई थीइस मामले में जिन अन्य लोगों को दोषी ठहराया गया और रिहा किया गया वे सभी भारतीय हैं।रिहा किये गये दोषियों में पेरारिवलन, रविचंद्रन और नलिनी शामिल हैं। सभी सातों दोषियों ने 30 वर्षों से अधिक समय जेल में बिताया था।
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने दोनों पक्षों- आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल और ईडी- की ओर से पेश दलीलें सुनने के बाद कहा, “मैं फैसला सुरक्षित रख रही हूं।”
नयी दिल्ली: (भाषा) लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के गति पकड़ने के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को दावा किया कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उनकी पार्टी 25 वर्ष बाद राजधानी की सत्ता में वापसी करेगी और एक ही कार्यकाल में शहर की 90 प्रतिशत समस्याओं का हल कर देगी।उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली की जनता को मिल रही मौजूदा सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य रियायतें भी दी जाएंगी।
नयी दिल्ली: (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। ‘फोर्ब्स’ की दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में फैला हुआ है।फोर्ब्स के अनुसार, अंबानी (66) की संपत्तियां 116 अरब डॉलर की हैं। इससे पिछले साल यानी 2023 में उनकी संपत्तियों का मूल्य 83.4 अरब डॉलर था।

