
जयपुर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की गरिमा और लोकतंत्र को तार-तार करने का आरोप लगाया और दावा किया कि विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।यहां पार्टी के एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों से देश एक ऐसी सरकार के हाथों में है जिसने बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, आर्थिक संकट और असमानता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।उन्होंने आरोप लगाया, ”आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है और हमारे संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है।” उन्होंने कहा, ”यह तानाशाही है और हम सभी इसका जवाब देंगे।”सोनिया गांधी ने कहा, “मोदी जी खुद को महान मानकर देश और उसके लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।”
सहारनपुर (उप्र): 6 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन’ कमाना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक ‘मिशन’ पर है।सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 से अधिक सीट जीतने से रोकने के लिए लड़ रहा है।मोदी ने कहा, “कांग्रेस का ध्यान अपने शासन के दौरान ‘कमीशन’ कमाने पर था।
जयपुर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की गरिमा और लोकतंत्र को तार-तार करने का आरोप लगाया और दावा किया कि विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।यहां पार्टी के एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों से देश एक ऐसी सरकार के हाथों में है जिसने बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, आर्थिक संकट और असमानता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।उन्होंने आरोप लगाया, ”आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है और हमारे संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है।” उन्होंने कहा, ”यह तानाशाही है और हम सभी इसका जवाब देंगे।”सोनिया गांधी ने कहा, “मोदी जी खुद को महान मानकर देश और उसके लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।”
राम नाम ले नाथूराम के एजेंडे को आगे बढ़ा रही भाजपा: कन्हैया कुमार
नयी दिल्ली: (भाषा) कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भगवान राम का नाम लेकर नाथूराम के सांप्रदायिक और विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने की ‘राजनीतिक चाल’ चल रही है जो देश के लिए खतरनाक है।कुमार ने यह भी दावा किया कि भाजपा हिंदू धर्म की महानता को कम करने का प्रयास कर रही है और कहा कि राम की संकल्पना में किसी के लिए नफरत का कोई स्थान नहीं है।
नयी दिल्ली: छह अप्रैल (भाषा)दिल्ली की मंत्री आतिशी ने निर्वाचन आयोग का नोटिस मिलने के एक दिन बाद शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कथित धनशोधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

