मणिपुर में लोकसभा चुनाव स्थगित करने की मांग /जलियांवाला बाग में हजारों भारतीयों पर अंग्रेज हुक्मरान ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई 

Share

 

मणिपुर मेंKukis, Meitis unite on one point - not right time for Lok Sabha in Manipur कुकी और मैतई के बीच जातीय हिंसा भड़के हुए लगभग एक साल हो गए हैं, जिसमें लगभग 200 से अधिक लोगों ने जान गंवाई थी और 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। जातीय हिंसा ने मणिपुर की तस्वीर ही बदल दी है। इस बीच, मणिपुर में दो लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 और 26 अप्रैल को होंगे। आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान होगा, जबकि बाहरी मणिपुर के शेष क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।मणिपुर में कुकी और मैतई के बीच जातीय हिंसा भड़के हुए लगभग एक साल हो गए हैं, जिसमें लगभग 200 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है और 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। दिल्ली मैतेई समन्वय समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मणिपुर में लोकसभा चुनाव स्थगित करने की मांग की है। (अमर उजाला,)

नयी दिल्ली: Jallianwala Bagh Massacre: जलियांवाला बाग कांड के 103 साल पूरे, जानें इतिहास | वनइंडिया हिंदी - video Dailymotion13 अप्रैल (भाषा) देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। वह वर्ष 1919 का 13 अप्रैल का दिन था, जब जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए हजारों भारतीयों पर अंग्रेज हुक्मरान ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। पंजाब के अमृतसर जिले में ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर के नजदीक जलियांवाला बाग नाम के इस बगीचे में अंग्रेजों की गोलीबारी से घबराई बहुत सी औरतें अपने बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए कुएं में कूद गईं। निकास का रास्ता संकरा होने के कारण बहुत से लोग भगदड़ में कुचले गए और हजारों लोग गोलियों की चपेट में आए।एक अन्य घटना की बात करें तो खालसा पंथ की नींव भी 13 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

अखंड ज्योति से आग,महिला सरोज मिश्रा (72) की दम घुटने से मौत

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक इमारत की पहली मंजिल पर कमरे में देर रात अखंड ज्योति से आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग महिला सरोज मिश्रा (72) की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगते ही महिला के पति सीढ़ियों से बाहर निकल गए। जबकि महिला खुद को बचाने के लिए बाथरूम में चली गई थी।गुरुवार रात करीब तीन बजे पुलिस और दमकल विभाग को रघुवरपुरा के गली नंबर-11 स्थित इमारत में आग लगने की सूचना मिली। आग तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। इमारत में भूतल पर दुकान है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पहली मंजिल के फ्लैट में सरोज मिश्रा पत्नी कृष्णा मिश्रा (76) के साथ रहती थीं।इस दौरान सरोज बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी थी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (अमर उजाला)

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles