
सहारनपुर (उप्र): 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में लोकसभा की आठ सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया।
नई दिल्ली: JNU को लेकर देश में कई मौके पर काफी बहस होती रही है. जेएनयू को कभी टुकड़े टुकड़े गैंग का अड्डा कहा गया तो कभी राष्ट्र विरोधी गैंग का हिस्सा बताया गया, अब इसे लेकर जेएनयू के कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने इसे लेकर बयान दिया है. कुलपति ने कहा कि JNU में कभी भी देश के खिलाफ गतिविधियाँ नहीं हुईं. न ही जेएनयू टुकड़े टुकड़े गैंग का हिस्सा रहा है.असहमति, बहस और लोकतंत्र को बढ़ावा मिलता रहेगा: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने कहा कि जेएनयू कभी भी ”राष्ट्र-विरोधी” या ”टुकड़े-टुकड़े” गिरोह का हिस्सा नहीं था. उन्होंने कहा कि जेएनयू हमेशा असहमति, बहस और लोकतंत्र को बढ़ावा देता रहेगा.जेएनयू का ‘‘भगवाकरण नहीं हुआ: जेएनयू की पहली महिला कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने कहा कि जेएनयू का ‘‘भगवाकरण नहीं हुआ है’’ और इसके दिन-प्रतिदिन के कामकाज में केंद्र सरकार का कोई दबाव नहीं है. जेएनयू की छात्रा रहीं पंडित ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने कुलपति का कार्यभार संभाला तो परिसर में ध्रुवीकरण हो गया था और उन्होंने इस दौर को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया. कुलपति ने दावा किया कि दोनों पक्षों (छात्रों और प्रशासन) से गलतियां हुईं और नेतृत्व ने हालात को संभालने में गलती की (.saha india.com)
ईडी ने जेल में केजरीवाल के भोजन को लेकर झूठ बोला, उनकी जान लेने का ‘षडयंत्र’: आतिशी
नयी दिल्ली: 18 अप्रैल (भाषा) आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘टाइप 2’ मधुमेह होने के बावजूद हर दिन आम और मिठाई जैसे उच्च शर्करा वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं ताकि चिकित्सा आधार पर उन्हें जमानत मिल सके। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यहां की एक अदालत के समक्ष यह दावा किया। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मिल रहे घर के भोजन को रोककर उनकी जान लेने का ‘बड़ा षडयंत्र’ रचा जा रहा है। केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है।ईडी ने एक अदालत में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ‘टाइप 2’ मधुमेह से पीड़ित होने के बावजूद हर दिन आम और मिठाई जैसे उच्च शर्करा वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं ताकि मेडिकल आधार पर ज़मानत मिल सके।
कोकराझार (असम): भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत देश के बाकी हिस्सों के साथ उत्तर पूर्व का एकीकरण हुआ है, उन्होंने कांग्रेस पर इस क्षेत्र को “अलगाव और अज्ञानता” में रखने का आरोप लगाया।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को लोगों के कल्याण की कोई चिंता नहीं है और वे खुद को कई घोटालों में दोषी ठहराए जाने से बचाना चाहते हैं।बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के मुख्यालय शहर में एनडीए उम्मीदवार के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए, नड्डा ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार द्वारा हस्ताक्षरित शांति समझौते के कारण क्षेत्र में शांति लौट आई है।

