
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश कांग्रेस को उसके ‘पापों’ की सजा दे रहा है और जो पार्टी कभी 400 सीटें जीतती थी वह इस लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर चुनाव लड़ने में असमर्थ है.मोदी ने जालोर जिले में एक चुनावी रैली में कहा, “पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को दंडित किया है। देशभक्ति से ओतप्रोत राजस्थान जानता है कि कांग्रेस कभी भी भारत को मजबूत नहीं बना सकती।” देश नहीं चाहता कि 2014 से पहले वाले हालात वापस आएं.उन्होंने कहा, “अपनी मौजूदा हालत के लिए कांग्रेस पार्टी खुद दोषी है… जो पार्टी कभी 400 सीटें जीतती थी, वह अपने दम पर 300 सीटों पर चुनाव लड़ने में असमर्थ है।”
नयी दिल्ली: 21 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार रेलवे को ‘‘अयोग्य’’ साबित करना चाहती है ताकि उसे इसे अपने ‘‘मित्रों’’ को बेचने का बहाना मिल सके। उन्होंने लोगों से आम आदमी की सवारी को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाने का अनुरोध किया।
शहडोल में 2014 में 62.20 प्रतिशत और 2019 में 74.73 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अब तक के आंकड़ों के अनुसार शहडोल लोकसभा सीट पर 63.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इनमें भी सबसे अधिक 70.07 प्रतिशत वोटिंग जैसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम 60.01 प्रतिशत बडवारा विधानसभा क्षेत्र में हुई है। इस पर भाजपा की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल मार्को ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।शहडोल में वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह मौसम को बताया जा रहा है। साथ ही कई इलाकों में मतदाताओं ने बहिष्कार भी किया है। अमलाई क्षेत्र स्थित ग्राम पडरिया के 1135 मतदाता चुनाव का बहिष्कार कर रहे थए। शाम चार बजकर 50 मिनट तक नौ मत ही डले थए। ग्रामीण जिद पर अड़े थे कि सड़क, पानी, मुआवजा और प्रदूषण की समस्या से उन्हें निजात नहीं मिलेगी, तब तक वे अपने मताधिकार का उपयोग नहीं करेंगे। कलेक्टर तरुण भटनागर और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक देर शाम को ग्राम पहुंचे। दोनों ने ग्रामीणो की मांगों को सुना। उन्हें आश्वस्त किया तब कहीं जाकर पड़रिया गांव के मतदाता मतदान करने को तैयार हे। इसी तरह बुढार जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्हीडोल में मतदाता नाराज थे। रोड नहीं तो वोट नहीं, नारे लगा रहे थे। दोपहर को अधिकारी खाम्हीडोल के बूथ क्रमांक 77 पहुंचे और नाराज मतदाताओं को मनाया। (अमर उजालाsabhar)

