90 प्रतिशत आबादी का देश के विमर्श सत्ता संरचना में कोई प्रतिनिधित्व नहीं:राहुल गांधी//आरक्षण नहीं छीन सकता।प्रधानमंत्री

Share

चंडीगढ़: 22 मई समाचार एजेंसी भाषा के अनुसारकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि व्यवस्था तंत्र निचली जातियों के खिलाफ है और वह इसे अंदर से जानते हैं क्योंकि उनकी दादी एवं पिता प्रधानमंत्री थे।उन्होंने कहा कि उन्हें यह इसलिए भी पता है क्योंकि बाद में जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो वह उनके आवास जाया करते थे।गांधी ने कहा कि दलितों, ओबीसी, आदिवासी और अल्पसंख्यकों समेत देश की 90 प्रतिशत आबादी का देश के विमर्श एवं सत्ता संरचना में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य देश की प्रगति में इस 90 प्रतिशत जनसंख्या की सहभागिता सुनिश्चित करना है।पंचकूला में आज शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधी ने यह कहते हुए भाजपा पर निशाना साधा कि भाजपा का ‘‘अंत’’ आ रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब 19 जून, 1970 को पैदा हुआ, तब से ही मैं व्यवस्था के अंदर रहा हूं। मैं अंदर से व्यवस्था को समझता हूं। आप मुझसे व्यवस्था को छिपा नहीं सकते हैं।’’

गांधी ने दावा किया कि चूंकि वह ‘‘व्यवस्था के अंदर से आए हैं’’, इसलिए उन्हें पता है कि यह कैसे चलती है, किसका पक्ष लेती है, किस तरह पक्ष लेती है, किसको यह सुरक्षा प्रदान करती है और यह किस पर हमला करती है।उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता का हस्तांतरण 1947 में प्रारंभ हुआ था। यदि आप भारत की जनसंख्या को देखें, सर्वेक्षण कराएं तो आप जानेंगे कि करीब 90 प्रतिशत जनसंख्या दलित, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यक है। यह एक तथ्य है जिसे चुनौती नहीं दी जा सकती।’’गांधी ने कहा कि संविधान में स्पष्ट लिखा है कि सभी व्यक्तियों के साथ समान बर्ताव होना चाहिए, यह संविधान समानता का भी दस्तावेज है।उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, मेरा प्रश्न है कि 90 प्रतिशत (जनसंख्या) की भागीदारी क्या है? यदि आप भारत के विमर्श और सत्ता संरचना को देखते हैं, चाहे कॉरपोरेट ढांचा हो या मीडिया के दोस्त हों, चाहे यह नौकरशाही का ढांचा हो, तो वहां इस 90 प्रतिशत जनसंख्या की आवाज नहीं है।’’

महेंद्रगढ़ (हरियाणा): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दावा किया कि भारतीय गुट अगले पांच वर्षों में पांच प्रधान मंत्री बनाने की बात कर रहा है और कहा कि गाय के दूध देने से पहले ही गठबंधन में ‘घी’ को लेकर लड़ाई छिड़ गई है।सात चरण के लोकसभा चुनाव के छठे दौर के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, मोदी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक रैली में कहा कि जब तक वह जीवित हैं, कोई भी दलितों और आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता।प्रधानमंत्री ने सभा में कहा, “इस चुनाव में आप न केवल देश का प्रधानमंत्री चुनेंगे बल्कि देश का भविष्य भी तय करेंगे।”

दिल्ली: 23 मई (भाषा) कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निर्वाचन आयोग के पत्र तथा मतदान केंद्र-वार मतदान प्रतिशत डेटा वेबसाइट पर डालने से आयोग के इनकार का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस संवैधानिक संस्था के कदम भर्त्सना योग्य हैं तथा इससे उसका पर्दाफाश होता है।पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि अगर निर्वाचन आयोग जैसी संस्था सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ इस तरह से झुक जाएगी तो इसका यह मतलब है कि लोकतंत्र खतरे में है।

नयी दिल्ली: 23 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके बुजुर्ग एवं बीमार माता-पिता को उन्हें ‘तोड़ने’ के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा करके ‘‘सारी हदें पार कर दी हैं’’।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles