पेमा खांडू ने तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शपथ ली।

Share

इटानगर: 13 जूनसमाचार एजेंसी भाषा के अनुसार पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।सीमावर्ती जिले तवांग के मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध विधायक निर्वाचित हुए खांडू को राज्यपाल के टी परनाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पेमा खांडू को बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली।’उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की सेवा करने के उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि राज्य का विकास और भी तेज गति से हो।’’दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में खांडू के अलावा 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें उपमुख्यमंत्री चौना मीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पीडी सोना, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बियुराम वाहगे और पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल शामिल हैं।

नयी दिल्ली: 13 जून  कांग्रेस ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -स्नातक’ (नीट-यूजी), 2024 में कथित धांधली की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग बृहस्पतिवार को फिर उठाई और कहा कि 24 जून से आरंभ हो रहे संसद के सत्र के दौरान इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा।पार्टी नेता गौरव गोगोई ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में सीबीआई जांच चाहती है, लेकिन अगर सरकार इसके लिए तैयार नहीं है तो फिर उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने खाद्य वस्तुओं की कीमतों को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘मोदी है तो महंगाई है।’’पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास महंगाई से जुड़े संकट का कोई समाधान नहीं है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles