
नयी दिल्ली/कोलकाता: समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार रेलवे के गुवाहाटी-दिल्ली मार्ग पर जहां सोमवार को सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस में एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी वहां ‘कवच’ या ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली उपयोग में नहीं थी। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी|कांग्रेस ने सरकार पर रेलवे को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया, अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की|सरकार पर भारतीय रेलवे को “बर्बाद” करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांग्रेस ने कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की और कहा कि उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।विपक्षी दल ने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर दुर्घटना स्थल पर पहुंचने के लिए वैष्णव पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि वह रेल मंत्री हैं या “रील मंत्री”।
राहुल गांधी ने नीट मुद्दे पर ‘मौन’ धारण करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा
नयीदिल्ली: 18 जून समाचार एजेंसी भाषा के अनुसारकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) मुद्दे पर ‘मौन’ धारण करने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दोहराया कि उनकी पार्टी युवाओं की आवाज सड़क से संसद तक मजबूती से उठा कर प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कठोर नीतियों का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बिहार, गुजरात और हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों से साफ है कि परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से संगठित भ्रष्टाचार हुआ है और ये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य प्रश्नपत्र लीक का केंद्र बन चुके हैं
हर उन्नत लोकतंत्र की तरह मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, न कि ईवीएम: जगन मोहन रेड्डी
अमरावती: 18 जूनसमाचार एजेंसी भाषा के अनुसार युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जगह मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लगभग हर उन्नत लोकतंत्र में मतपत्रों का इस्तेमाल होता है।

