लोकसभा अध्यक्ष राजग का उम्मीदवार बिरला, विपक्ष के सुरेश उम्मीदवार

Share

नयी दिल्ली: 25 जूनसमाचार एजेंसी भाषा के अनुसारराजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिरला ने दोबारा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाये जाने की खबरों के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।राजग के कई सूत्रों ने कहा कि बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं।

इस बीच लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिए जाने की मांग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि   अब तक सरकार की ओर से इस विषय पर कोई जवाब नहीं आया है।लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के लिए विपक्ष की आलोचना की।लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ओम बिरला के खिलाफ अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता के सुरेश को उम्मीदवार बनाया है।

  प्रधानमंत्री ने आज उन सभी महान पुरूषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्‍होंने आपातकाल का विरोध किया था।प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा -आज का दिन उन सभी महान पुरूषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का है, जिन्‍होंने आपातकाल का विरोध किया था’

भोपाल : मंगलवार, जून 25,  उप-मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा अधोसंरचना और चिकित्सकीय उन्नत तकनीक की व्यवस्था के साथ मैन पॉवर उपलब्धता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ आपातकाल में नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। आपात स्थिति में उचित चिकित्सकीय सेवा की उपलब्धता से गंभीर पीड़ितों की जिंदगियों को बचाया जा सकेगा।सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में पीडित को राज्य के अंदर एवं बाहर शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में निशुल्क परिवहन किया जाएगा। आयुष्मान कार्डधारी के उपचार के लिये राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर सभी शासकीय एवं आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु निशुल्क परिवहन किया जाएगा। अन्य हितग्राही जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके उपचार के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन किया जाएगा।एयर एम्बुलेंस से परिवहन इमरजेंसी हेल्थ कंडीशन की स्थिति में किया जाएगा। एयर एम्बुलेंस सेवा अनुशंसित चिकित्सालय तक ले जाने के लिए होगी। सशुल्क सेवा की स्थिति में सेवाप्रदाता एजेंसी को हेलीकाप्टर के लिये प्रति घंटे (फ्लाइंग ऑवर) के मान से रूपए 1,94,500 एवं फिक्स्ड विंग कनवर्टेड फ्लाइंग एम्बुलेंस के लिये लिये प्रति घंटे (फ्लाइंग ऑवर) के मान से रूपए 1,78,900 का भुगतान करना होगा।

दुर्घटना/आपदा के प्रकरण में संभाग के अंदर पीड़ित को निःशुल्क परिवहन के लिये जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अनुशंसा पर जिला कलेक्टर संभाग के अंदर स्वीकृति प्रदान कर सकेंगे तथा संभाग के बाहर जाने के लिये स्वीकृति स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा दी जायेगी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंभीर रोगी/ पीड़ित को संभाग के बाहर एयर एम्बुलेंस की स्वीकृति अधिष्ठाता की अनुशंसा पर संभाग आयुक्त द्वारा तथा राज्य के बाहर के लिए संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा दी जायेगी। अन्य समस्त सशुल्क परिवहन के प्रकरण में एयर एंबुलेंस की उपलब्धता अनुसार स्वीकृति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय स्तर पर दी जायेगी।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles