
नई दिल्ली: 
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी अभी जेल में ही रहेंगे सीएम केजरीवाल. CBI ने केजरीवाल को एक अलग मामले में गिरफ्तार किया है. इस वजह से वह अभी जेल में ही रहेंगे.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने उन्हें बड़ी बेंच की सुनवाई होने तक के लिए अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि हमने चुनावी फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाया है. ऐसे में सिर्फ पूछताछ के आधार पर गिरफ्तारी की अनुमति नहीं दी जा सकती है. कोर्ट ने अब इस मामले में तीन जजों की बेंच के गठन के लिए सीजेआई को भेजा है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप
में घोषित करना उस समय की याद दिलाएगा जब भारत के संविधान को कुचल दिया गया था।केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने लिखा;“25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाना इस बात की याद दिलाएगा कि क्या हुआ था जब भारत के संविधान को कुचल दिया गया था। यह हर उस व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो आपातकाल की ज्यादतियों से पीड़ित हुए थे और जो भारतीय इतिहास में कांग्रेस द्वारा लाया गया एक काला दौर था।”PIB Delhकेन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है, जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्य यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया। ‘संविधान हत्या दिवस’ हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए।”
कोलकाता: 11 जुलाई समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में उत्तर 24 परगना जिले के अरियादाह में हुई भीड़ के हमले की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा और मीडिया के एक वर्ग पर राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
नयी दिल्ली: 12 जुलाई समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार विशेषाधिकारों के कथित दुरुपयोग को लेकर विवादों में घिरीं परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को दोषी पाये जाने पर सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा और फिर सेवा में चयन के लिए उनके द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की बृहस्पतिवार को केंद्र द्वारा गठित एक सदस्यीय समिति द्वारा पुनः जांच की जाएगी।
नयी दिल्ली: 12 जुलाई दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने शुक्रवार को कहा कि एलएलबी छात्रों के लिए मनुस्मृति शुरू करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया क्योंकि यह उचित नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य ग्रंथ भी हैं जिनका इस्तेमाल भारतीय ज्ञान पढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

