“अग्निपथ का उद्देश्य सेनाओं को युवा बनाना है.मोदी//.विरोध दर्ज कराने का मौका मिला, तो मैं ऐसा करूंगी-ममता बनर्जी

Share

कोलकाता, 26 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह 27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी।ममता ने कहा, ‘‘मुझसे बैठक से सात दिन पहले अपना लिखित भाषण भेजने के लिए कहा गया था, जो मैंने भेज दिया। यह केंद्रीय बजट पेश होने से पहले की बात है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे बैठक में अपना भाषण देने और विपक्ष शासित राज्यों के खिलाफ भेदभाव और राजनीतिक पूर्वाग्रह के अलावा बंगाल और उसके पड़ोसी राज्यों को विभाजित करने की साजिश के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का मौका मिला, तो मैं ऐसा करूंगी। वरना मैं बैठक से बाहर चली जाऊंगी।’’ममता अपने भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद-सह-राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा एक दिन के लिए टालने के बाद शुक्रवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुईं।यात्रा के टलने से यह अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि क्या ममता बनर्जी भी उन मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल होंगी जो बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। ममता ने पूर्व में नीति आयोग की बैठक में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी।गैर भाजपा शासित कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय बजट के विरोध स्वरूप बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। उनका आरोप है कि बजट में उनके राज्यों से भेदभाव किया गया है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (द्रमुक), केरल के मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता पिनराई विजयन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (आम आदमी पार्टी) और कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा की है।

द्रास (कारगिल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अग्निपथ योजना सेना द्वारा किए गए आवश्यक सुधारों का एक उदाहरण है और विपक्ष पर सशस्त्र बलों में औसत आयु को युवा रखने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कारगिल युद्ध में जीत की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां कारगिल विजय दिवस पर अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि कुछ लोग राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया कि पेंशन राशि बचाने के लिए अग्निपथ योजना शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, “अग्निपथ का उद्देश्य सेनाओं को युवा बनाना है… अग्निपथ का उद्देश्य सेनाओं को लगातार युद्ध के लिए फिट रखना है।” उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ऐसे संवेदनशील मुद्दे को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है। कुछ लोग सेना के इस सुधार पर भी अपने निजी हितों के लिए झूठ की राजनीति कर रहे हैं।”

नयी दिल्ली: 26 जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुग्राम में एक कॉलसेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 43 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर विदेशियों को उनके कंप्यूटर की समस्याओं के तकनीकी समाधान की पेशकश कर ठगते थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सीबीआई ने गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर सिटी में स्थित ‘इनोसेंट टेक्नोलॉजी (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड’ के कार्यालय पर छापा मारा, जहां केंद्रीय एजेंसी ने कई एजेंट को विदेशियों को ठगने के इरादे से ‘लाइव कॉल’ करते हुए पाया।

प्रभात झा के निधन पर गहन शोक

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles