वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 190 हुई, करीब 200 लोग अब भी लापता/चक्रव्यूह बाद गांधी खिलाफ ईडी छापेमारी की तैयारी …

Share

चक्रव्यूह भाषण के बाद राहुल गांधी खिलाफ ईडी छापेमारी की तैयारी …

नयी दिल्ली: दो अगस्त (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि सदन में चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की तैयारी हो रही है।उन्होंने यह भी कहा कि वह ईडी के लोगों का खुले दिल से इंतजार कर रहे हैं तथा उन्हें वह अपनी तरफ से चाय- बिस्कुट पेश करेंगे।

वायनाड: एक अगस्त (भाषा) केरल के वायनाड में दो दिन पहले हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है जबकि करीब 200 लोग अब भी लापता हैं। राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी।वहीं, अपुष्ट खबरों में मृतकों की संख्या 276 होने की जानकारी आ रही है।राजन ने बताया कि वायनाड जिला प्रशासन के मुताबिक मृतकों में 27 बच्चे और 76 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 225 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर मुंडक्कई और चूरलमाला के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों से हैं।मंत्री ने कहा कि बचाव कार्य के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें नष्ट हो चुकी सड़कें और पुलों के कारण खतरनाक भूभाग, तथा भारी उपकरणों की कमी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से आपात स्थिति कर्मियों के लिए कीचड़ और उखड़े हुए विशाल पेड़ों को हटाना कठिन हो गया है, जो घरों और अन्य इमारतों पर गिर गए हैं।

विश्व बैंक की सहायता से प्रदेश में तीन जल प्रदाय और सात सीवरेज परियोजना

भोपाल : विश्व बैंक की 10 परियोजनाओं पर 1209 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। इनमें से कई परियोजनाएँ पूरी हो चुकी है।विश्व बैंक द्वारा खरगौन, बुरहानपुर और दतिया जिले के सेवढ़ा में जल प्रदाय योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही शाजापुर, शहडोल, धार जिले का धरमपुरी, सीहोर जिले के भैरूंदा, खरगोन जिले के महेश्वर, जबलपुर जिले के भेड़ाघाट और छिंदवाडा में सीवरेज परियोजना के लिए विश्व बैंक द्वारा वित्तीय सहायता दी गई है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा धरमपुरी, भेड़ाघाट व शाजापुर सीवरेज परियोजना का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसी तरह खरगौन और बुरहानपुर जल प्रदाय परियोजना के कार्य का प्रायोगिक परीक्षण चल रहा है। धरमपुरी सीवरेज परियोजना जिसकी लागत करीब 23 करोड़ 97 लाख रूपये है। इस परियोजना से नगर की 11 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिल रहा है। धरमपुरी सीवरेज परियोजना के उत्कृष्ट संचालन के लिए परियोजना को स्कॉच अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles